भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स मैदान पर खेला जा रहा है। शनिवार को मुकाबले का तीसरा दिन है और पहले सेशन का खेल जारी है। टीम इंडिया ने पहली पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 154 रन है। टीम अब भी इंग्लैंड से 233 रन पीछे हैं। ऋषभ पंत और केएल राहुल क्रीज पर हैं। राहुल ने फिफ्टी पूरी कर ली है। भारत ने सुबह 145/3 के स्कोर से खेलना शुरू किया। एक दिन पहले इंग्लैंड पहली पारी में 387 रन ऑलआउट हुआ। जो रूट ने शतक लगाया। जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट लिए। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत : शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज। इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर और शोएब बशीर।
