भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 की सीरीज का तीसरा मैच धर्मशाला में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहे हैं। हर्षित राणा और कुलदीप यादव को मौका दिया गया है। सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है। पहले मैच में भारत ने 101 रन से जीत दर्ज की थी, जबकि दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 51 रन से बाजी मारी। ऐसे में यह मैच सीरीज के लिहाज से बेहद अहम और रोमांचक होने वाला है। भारत के नाम 19 जीत
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 33 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए। इनमें 19 मैच भारत ने जीते, जबकि साउथ अफ्रीका ने 13 मैच अपने नाम किए। एक मैच नो रिजल्ट रहा। भारत की घरेलू पिचों पर दोनों टीमों के बीच 14 मैच खेले गए। इनमें से 6 भारत ने जीते, वहीं 7 मुकाबले साउथ अफ्रीका के नाम रहे। एक मैच बेनतीजा रहा। कल बन सकते हैं 3 रिकॉर्ड्स… तिलक वर्मा ने पिछले मैच में फिफ्टी लगाई
इस सीरीज में भारत की ओर से तिलक वर्मा सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उन्होंने 2 मैचों में 88 रन बनाए हैं, उनका स्ट्राइक रेट 133.33 का रहा। तिलक ने एक अर्धशतक भी लगाया है। गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 2 मैचों में 4 विकेट झटके हैं। डी कॉक SA के टॉप स्कोरर
अब तक हुए 2 टी-20 में साउथ अफ्रीका की ओर से क्विंटन डी कॉक ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उनके नाम 90 रन हैं और स्ट्राइक रेट 187.50 का रहा। इस दौरान उन्होंने एक अर्धशतक भी लगाया। गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी ने टीम के लिए अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने 2 मैचों में 5 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 31 रन देकर 3 विकेट रहा। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह। साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डेवॉल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को यानसन, लुथो सिपामला, लुंगी एनगिडी और ओर्टनील बार्टमैन।
