विकास की इस दौड़ में राज्यों की भूमिका महत्वपूर्ण है, लेकिन विभिन्न राज्यों के आर्थिक आकार (GSDP) में बड़ा अंतर देखने को मिलता है। आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, जहां कुछ राज्यों की अर्थव्यवस्था लाखों करोड़ में है, वहीं कुछ छोटे राज्य आर्थिक आकार के मामले में काफी नीचे हैं।
