Ind vs NZ: इंदौर के होलकर स्टेडियम में रविवार को हुए भारत और न्यूजीलैंड वन मैच को लेकर शहर में दिनभर उत्साह का माहौल रहा। भारतीय टीम को पहली बार होलकर स्टेडियम में किसी वनडे मैच में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद क्रिकेट फैंस में मायूसी छा गई। राहत की बात यह भी रही कि विराट कोहली ने इंदौर में शतकीय पारी खेली।
