Indian Military Strike: पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव है। पाकिस्तान में आशंका जताई जा रही है कि भारत हमला करेगा। वहीं शहबाज शरीफ सरकार के मंत्री भारत को लगातार परमाणु बम की धमकी भी दे रहे हैं। अमेरिका, रूस और चीन सहित कई देशों ने दोनों देशों को धैर्य से काम लेने की अपील की है।
