बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन निर्माण को वर्ष 2016 में स्वीकृति प्राप्त हुई थी। वित्तीय वर्ष 2017-18 में तीसरी लाइन बनाने का काम प्रारंभ हुआ। लगभग तीन हजार करोड़ की लागत वाली परियोजना की समय-सीमा वर्ष 2022 निर्धारित थी। कोरोना काल में परियोजना का कार्य प्रभावित हुआ। इसके बाद तीन साल में यह काम पूरा किया गया।
