रेलवे के वार रूम में जैसे ही रेल मदद के माध्यम से कोई शिकायत प्राप्त होती है, वार रूम से तुरंत संबंधित ट्रेन और विभाग के स्टाफ को फोन पर सूचना दे दी जाती है, जिससे औसतन 20 मिनट के भीतर समस्या का समाधान कर दिया जाता है। साथ ही शिकायत का स्टेटस ट्रैक किया जाता है और समाधान के बाद यात्री से फीडबैक भी लिया जाता है।
