Indigo Flight Bomb Threat: कुवैत से दिल्ली आ रही इंडिगो की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में शुक्रवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब विमान के अंदर बम होने की लिखित धमकी मिली। सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पायलट ने तुरंत विमान को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया और वहां सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई।
