Ganesh Chaturthi 2025: गणेशोत्सव में संभवतः खजराना गणेश मंदिर देश का पहला ऐसा मंदिर होगा, जहां तीन लाख से ज्यादा लड्डूओं का भोग समर्पित होगा। मंदिर प्रबंधन समिति अध्यक्ष एवं कलेक्टर आशीष सिंह, मंदिर प्रशासक एवं निगमायुक्त शिवम वर्मा एवं मंदिर के महाप्रबंधक संयुक्त कलेक्टर डॉ. राकेश शर्मा ध्वजा पूजन एवं गणेशजी को स्वर्ण आभूषण समर्पित करने के बाद भोग लगाकर मोदक प्रसाद का भक्तों में वितरण भी करेंगे।
