Indore to Dewas Road: इंदौर के निरंजनपुर, देवासनाका पर रोजाना लगने वाले जाम के कारण हजारों वाहन चालक त्रस्त हो रहे हैं। शाम के समय जाम की स्थिति और भी डरावनी हो जाती है। वाहन चालकों को डेढ़ से दो घंटे रोजाना रेंगना पड़ता है। ओवरब्रिज निर्माण और सर्विस रोड खराब होने से समस्या और बढ़ गई है।
