इंदौर के होलकर साइंस कॉलेज में हंगामे के मामले में कॉलेज प्रबंधन ने चार छात्रों आलेख द्विवेदी, पीयूष, सचिन राजपूत और सना दीक्षित को दोषी पाते हुए कॉलेज से बर्खास्त कर दिया। अभिभावकों को अपील का मौका दिया गया है। प्रशासनिक रिपोर्ट में भी छात्र दोषी पाए गए थे।
