इंदौर में दूध के दाम में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। यह वृद्धि आज से लागू हुई है और अगस्त तक प्रभावी रहेगी। इंदौर दूध विक्रेता संघ और मप्र दुग्ध व्यवसायी संघ ने दाम बढ़ाने की घोषणा की है। दुकानों पर दूध की बिक्री 62 रुपये प्रति लीटर के दाम पर और बंदी का दूध 60 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिलेगा।
