Sarafa Chowpati Indore: इंदौर की सराफा चौपाटी का इतिहास लगभग 100 साल पुराना है। शुरुआत में यहां परंपरागत व्यंजन मिलते थे, लेकिन अब चाइनीज और अन्य खाने-पीने की दुकानें ज्यादा हैं। सराफा चौपाटी में 200 से ज्यादा दुकानें हैं, लेकिन परंपरागत दुकानों की संख्या 80 के आसपास है। महापौर परिषद ने परंपरागत दुकानों को छोड़कर शेष दुकानों को हटाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।
