कांग्रेस इंदौर में रविवार को न्याय यात्रा आयोजित कर रही है। इसमें प्रदेश भर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और स्थानीय पदाधिकारी शामिल होंगे। इसके लिए प्रदेशभर से कांग्रेस विधायक इसमें शामिल होने इंदौर पहुंचे हैं।
