IPL मेगा ऑक्शन का दूसरा दिन:भुवनेश्वर आज 10 करोड़ पार जाने वाले पहले खिलाड़ी, मिस्ट्री स्पिनर गजनफर को 6 गुना ज्यादा कीमत मिली

0
110

सऊदी अरब के जेद्दाह में IPL मेगा ऑक्शन का दूसरा दिन चल रहा है। आज सबसे बड़ी बोली हैदराबाद के पेसर भुवनेश्वर कुमार पर लगी। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 10.75 करोड़ में खरीदा। आज 10 करोड़ के पार जाने वाले पहले प्लेयर भी भुवनेश्वर ही बने। अफगानिस्तान से खेलने वाले 18 साल के मिस्ट्री स्पिनर अल्लाह गजनफर को मुंबई ने बेस प्राइस से 6 गुना ज्यादा कीमत में खरीदा। 75 लाख बेस प्राइस वाले गजनफर को मुंबई ने 4.80 करोड़ में खरीदा। ऑक्शन के पहले दिन रविवार को कुल 72 खिलाड़ी बिके, जिनमें सबसे महंगे ऋषभ पंत को 27 करोड़ में लखनऊ ने खरीदा। जबकि श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ में पंजाब किंग्स ने खरीदा। वहीं, ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 23.75 करोड़ की बोली लगाई। मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन की हर नीलामी जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here