IPL की ओपनिंग सेरेमनी थोड़ी देर में:दिशा पाटनी, श्रेया घोषाल और करण औजला परफॉर्म करेंगे; शाहरुख भी रहेंगे

0
43

IPL के 18वें सीजन की ओपनिंग सेरेमनी थोड़ी देर में शुरू होगी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में होने जा रही सेरेमनी में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी, सिंगर श्रेया घोषाल और पंजाबी सिंगर करण औजला परफॉर्म करेंगे। अरिजीत सिंह, श्रद्धा कपूर और वरुण धवन भी परफॉर्म कर सकते हैं। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान कोलकाता पहुंच चुके हैं। वे अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को सपोर्ट करेंगे। सलमान खान के भी पहुंचने की उम्मीद है। वे अपनी फिल्म सिकंदर के प्रमोशन के लिए आ सकते हैं। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here