IPL चैंपियन RCB का विक्ट्री सेलिब्रेशन:कोहली बोले- अब ई साला कप नमदू; पाटीदार ने 32 हजार फैंस के सामने ट्रॉफी परेड की

0
24

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का IPL विक्ट्री सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है। सभी प्लेयर्स को पोडियम पर बुलाया गया। यहां कप्तान रजत पाटीदार और विराट कोहली और बैटिंग कोच दिनेश कार्तिक ने स्टेडियम की गैलरी से फैंस को ट्रॉफी दिखाई। स्टेडियम में करीब 32 हजार दर्शक मौजूद है। ग्राउंड के बाहर भी 50 हजार से लोग उमड़ आए। इससे पहले विधानसभा में कर्नाटक के CM सिद्धारमैया ने सभी प्लेयर्स को सम्मानित किया। जब टीम एयरपोर्ट पहुंची तो हजारों लोग वहां मौजूद थे। RCB ने एक दिन पहले मंगलवार को IPL में अपना पहला टाइटल जीता था। टीम ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रन से हराया। इसी के साथ 18वें सीजन में IPL को 8वां चैंपियन मिला। विराट कोहली इमोशनल, कहा- अब ई साल कप नमदू
स्टेडियम में फैंस से बात करते हुए विराट कोहली इमोशनल हो गए। ग्राउंड में दर्शकों से कहते हुए कोहली इमोशनल हो गए, क्योंकि दर्शकों ने ‘विराट, विराट’ और ‘RCB, RCB’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। ​विराट ने कहा, ई साला कप नमदे अब और नहीं, अब ई साला कप नमदू। हमने कर दिखाया। यह जीत सिर्फ प्लेयर्स के ही नहीं, बल्कि उन सभी के लिए है, जिन्होंने 18 साल तक RCB को सपोर्ट किया। यह जीत बेंगलुरु शहर और RCB के फैंस के लिए है। सभी को बधाई। मैं कप्तान रजत पाटीदार के बारे में क्या ही कहूं। सभी हमारे कप्तान रजत पाटीदार का स्वागत कीजिए। कप्तान पाटीदार बोले- फैंस ट्रॉफी डिजर्व करते हैं
कप्तान रजत पाटीदार ने सबसे पहले बेंगलुरु के फैंस को नमस्कार किया। रजत पाटीदार ने कहा- जब भी मैं यहां आता हूं, मैं कहता हूं नमस्कारा बेंगलुरु। यह हम सभी के लिए बहुत स्पेशल मोमेंट है। सीजन की शुरुआत से ही सभी को पता था कि हमें क्या करना है। फाइनली हमने यह कर दिखाया। सभी फैंस इस ट्रॉफी को जीतना डिजर्व करते हैं। RCB के लाखों फैंस पहले सीजन से टीम को सपोर्ट कर रहे हैं। हम सभी आपसे बहुत प्यार करते हैं। विधानसभा में RCB का सम्मान, 4 फोटो देखिए चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़
टीम के पहुंचने से पहले चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई। इसमें 3 लोग मारे गए हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, 50 हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे। पढ़ें पूरी खबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here