IPL मिनी ऑक्शन 15 दिसंबर को हो सकता है:प्लेयर रिटेंशन की डेडलाइन 15 नवंबर; सैम करन को रिलीज कर सकती है CSK

0
12

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए मिनी ऑक्शन दिसंबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में हो सकता है। क्रिकबज की रिपोर्ट अनुसार, ऑक्शन की संभावित तारीख 13 से 15 दिसंबर रखी गई है। जिसके लिए टूर्नामेंट की 10 टीमों को रिटेंशन के लिए 15 नवंबर की डेडलाइन दी गई है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन समेत कुछ बड़े प्लेयर्स को रिलीज कर सकती है। वहीं टीम के CEO काशी विश्वनाथन ने बताया कि एमएस धोनी अगला सीजन भी खेलने वाले हैं। भारत में ही हो सकता है ऑक्शन
इस बार का ऑक्शन भारत में ही हो सकता है। हालांकि, इस पर BCCI से अभी कोई कन्फर्मेशन नहीं आई। 2023 का ऑक्शन दुबई और 2024 की नीलामी में सऊदी अरब में हुई थी। फ्रेंचाइजी टीमों में शामिल सूत्रों ने बताया कि इस बार का ऑक्शन अगर भारत में हो जाए तो कोई हैरानी नहीं होगी। क्या होता है मिनी ऑक्शन?
मिनी ऑक्शन में टूर्नामेंट की टीमें जितने चाहे, उतने प्लेयर्स को रिटेन कर सकती हैं। आमतौर पर यह नीलामी एक ही दिन में खत्म हो जाती है। क्योंकि इसमें ज्यादा प्लेयर्स पर बोली नहीं लगती। दूसरी ओर मेगा ऑक्शन हर 3 साल में एक बार होता है। जिसमें टीमें ज्यादा से ज्यादा 6 प्लेयर्स को ही रिटेन कर सकती हैं। 2025 IPL से पहले मेगा ऑक्शन हुआ था। इस बार मिनी ऑक्शन होना है। अगले साल भी मिनी ऑक्शन ही होगा, फिर 2028 में मेगा ऑक्शन होगा। मेगा ऑक्शन के बीच 2 बार मिनी ऑक्शन होते हैं। 15 नवंबर को सबमिट करनी होगी प्लेयर लिस्ट
मिनी ऑक्शन के लिए प्लेयर रिटेन करने की आखिरी तारीख 15 नवंबर है। इस तारीख तक टीमों को अपने स्क्वॉड से रिलीज और रिटेन होने वाले प्लेयर्स की जानकारी IPL कमेटी को देनी होगी। पिछले सीजन आखिरी 3 पोजिशन पर रहने वालीं चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स मजबूत टीम बनाने के लिए ज्यादातर प्लेयर्स को रिलीज कर सकती हैं। संजू सैमसन को शामिल करना चाहती है CSK
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, CSK टीम राजस्थान के संजू सैमसन को ऑक्शन से पहले ट्रैड डील से अपनी टीम में शामिल करना चाह रही है। इसके लिए टीम दीपक हुड्डा, विजय शंकर, राहुल त्रिपाठी, सैम करन और न्यूजीलैंड के डेवोन कॉन्वे जैसे प्लेयर्स को रिलीज करने के लिए तैयार है। ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के संन्यास के बाद चेन्नई के पर्स में 9.75 करोड़ रुपए बढ़ भी चुके हैं। राजस्थान टीम ने 2 महीने पहले कहा था कि वे सैमसन के बदले चेन्नई से शिवम दुबे और रवींद्र जडेजा को लेना चाहेंगे। सैमसन के अलावा टीम श्रीलंका की स्पिन जोड़ी वनिंदू हसरंगा और महीश तीक्षणा को भी रिलीज कर सकती है। वेंकटेश को रिलीज कर सकती है KKR
थंगारसु नटराजन, मिचेल स्टार्क, आकाशदीप, मयंक यादव और डेविड मिलर जैसे प्लेयर्स भी ऑक्शन में उतर सकते हैं। दूसरी ओर, मेगा ऑक्शन के तीसरे सबसे महंगे प्लेयर ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को KKR की टीम रिलीज कर सकती है। उन्हें कोलकातात ने 23.75 करोड़ रुपए में खरीदा था, लेकिन वे 11 मैचों में 20.28 की औसत से 142 रन ही बना पाए। RCB डिफेंडिंग चैंपियन, MI-CSK ने 5-5 टाइटल जीते
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) IPL की डिफेंडिंग चैंपियन है, टीम ने फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर अपना पहला टाइटल जीता था। मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने सबसे ज्यादा 5-5 टाइटल जीते हैं। कोलकाता 3 खिताब जीतकर तीसरे सबसे सफल टीम है। —————– IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें धोनी अगला IPL खेलेंगे, अभी संन्यास नहीं ले रहे चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के CEO काशी विश्वनाथन ने साफ किया है कि महेंद्र सिंह धोनी IPL 2026 में खेलेंगे। उन्होंने कहा कि धोनी के पास फिलहाल संन्यास की कोई योजना नहीं है। एक मैगजीन में अपने पोते नोआ से बातचीत के दौरान विश्वनाथन ने कहा, धोनी इस IPL के लिए रिटायर नहीं हो रहे हैं। मैं उनसे इस बारे में बात भी करूंगा। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here