IPL में गुजरात vs राजस्थान:यशस्वी फिफ्टी लगाकर आउट, रबाडा ने बोल्ड किया; रॉयल्स की सेंचुरी पूरी

0
2

IPL में शनिवार का दूसरा मैच गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में RR ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। राजस्थान ने 13 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 134 रन बना लिए हैं। टीम से ध्रुव जुरेल और रियान पराग पिच पर हैं। यशस्वी फिफ्टी लगाकर पवेलियन लौटे। वैभव सूर्यवंशी 18 गेंद पर 31 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें राशिद खान ने कैच कराया। मैच का स्कोरकार्ड पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया। पढ़ें मैच की खबर… दोनों टीमों की प्लेइंग-11 राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर्स: रवि बिश्नोई, लुहान-ड्रे प्रिटोरियस, शुभम दुबे, बृजेश शर्मा, रवि सिंह। गुजरात टाइटंस: कुमार कुशाग्र, साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान (कप्तान), कागिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। इम्पैक्ट प्लेयर्स: शाहरुख खान, जेसन होल्डर, मानव सुथार, अनुज रावत, जयंत यादव।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here