IPL में आज का दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जा रहा है। चिन्नास्वामी स्टेडियम में CSK ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। बेंगलुरु ने 1 ओवर के बाद बगैर नुकसान के 5 रन बना लिए हैं। टीम से फिल सॉल्ट और विराट कोहली पिच पर हैं। चेन्नई से खलील अहमद ने पहला ओवर फेंका। कोहली इसमें रन आउट होने से बच गए। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जैमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद। इम्पैक्ट: मैथ्यू शॉर्ट, अकील हुसेन, कार्तिक शर्मा, रामकृष्ण घोष, गुरजपनीत सिंह। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी। इम्पैक्ट: सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर।
