IPL में आज का दूसरा मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी। टीम में कगिसो रबाडा की वापसी हुई। दिल्ली कैपिटल्स ने 11 ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 98 रन बना लिए हैं। टीम से केएल राहुल और अभिषेक पोरेल पिच पर हैं। राहुल फिफ्टी लगा चुके हैं, उन्होंने पोरेल के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप भी कर ली है। अरशद खान ने चौथे ओवर में फाफ डु प्लेसिस को कैच कराया। फाफ 5 ही रन बना सके। मैच का स्कोरकार्ड
