IPL में KKR Vs LSG-लखनऊ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी:टीम में कोई बदलाव नहीं, कोलकाता में सुनील नरेन की वापसी

0
2

IPL का 15वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। लखनऊ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। कप्तान ऋषभ पंत ने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। अजिंक्य रहाणे की टीम में सुनील नरेन की वापसी हुई है। उन्होंने बताया कि वरुण चक्रवर्ती इंजरी से रिकवरी कर रहे हैं। यह KKR का इस सीजन चौथा मैच होगा। टीम अब तक 3 मैचों में से 2 हार चुकी है। उसका पिछला मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हो गया था। LSG को अपने पिछले दो मैचों में एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नारायण, अनूकुल रॉय, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी। इम्पैक्ट ऑप्शन- मनीष पांडेय, वैभव अरोरा, तेजस्वी सिंह, राहुल त्रिपाठी और टिम सईफर्ट। लखनऊ सुपर जायंट्स: ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, एम सिद्धार्थ, आवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव ओर मोहम्मद शमी। इम्पैक्ट ऑप्शन- वैभव अरोरा, मैथ्यू ब्रेट्ज्की, शहबाज अहमद, मयंक यादव और हिम्मत सिंह।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here