IPL का दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। वानखेड़े स्टेडियम में MI ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। भारत के टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम इम्पैक्ट प्लेयर में रखा गया है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक ओवर के बाद बगैर नुकसान के 10 रन बना लिए हैं। टीम से कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन एलन पिच पर हैं। मुंबई से ट्रेंट बोल्ट ने पहला ओवर फेंका। उन्होंने वाइड से शुरुआत की, लेकिन इसी ओवर में रहाणे ने छक्का लगाकर अपना खाता भी खोल लिया। मैच का स्कोरकार्ड
