25.8 C
Bhilai
Thursday, March 13, 2025

IPL मेगा ऑक्शन- 182 प्लेयर्स बिके, 639.15 करोड़ खर्च:ऋषभ पंत इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, 13 साल में शतक लगाने वाले वैभव सबसे युवा

सऊदी अरब के जेद्दाह में 2 दिन चला IPL का मेगा ऑक्शन पूरा हो गया। ऑक्शन में 182 खिलाड़ी बिके, इसमें 62 विदेशी खिलाड़ी हैं। 8 बार राइट टु मैच का इस्तेमाल किया गया। 10 फ्रेंचाइजी ने 639.15 करोड़ खर्च किए। ऋषभ पंत इतिहास के सबसे मंहगे खिलाड़ी बने, उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 27 करोड़ रुपए में खरीदा। 13 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ U-19 में शतक लगाने वाले बिहार के लेफ्ट हैंड बैटर वैभव सूर्यवंशी IPL के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। वैभव को राजस्थान रॉयल्स (RR) में खरीदा। IPL मेगा ऑक्शन के हाईलाइट्स… 1. पंत सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत को 27 करोड़ में लखनऊ, श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ रुपए में पंजाब ने खरीदा। इंग्लैंड के जोस बटलर सबसे महंगे विदेशी रहे, उन्हें 15.75 करोड़ रुपए में गुजरात टाइटंस ने खरीदा। 2. वेंकटेश सबसे महंगे ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ रुपए में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा। ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोयनिस सबसे महंगे विदेशी ऑलराउंडर हैं, उन्हें पंजाब किंग्स ने 11 करोड़ रुपए में खरीदा। 3. अर्शदीप सबसे महंगे पेसर अर्शदीप सिंह को 18 करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स ने खरीदा। जोश हेजलवुड, जोफ्रा आर्चर और ट्रेंट बोल्ट सबसे महंगे विदेशी पेसर रहे। तीनों को अलग-अलग टीमों ने 12.50 करोड़ रुपए में खरीदा। 4. युजवेंद्र सबसे महंगे स्पिनर युजवेंद्र चहल को पंजाब किंग्स ने सबसे ज्यादा 18 करोड़ रुपए देकर खरीदा। रविचंद्रन अश्विन भी 9.75 करोड़ रुपए में बिके। अफगानिस्तान के नूर अहमद सबसे महंगे विदेशी स्पिनर रहे, उन्हें चेन्नई ने 10 करोड़ रुपए में खरीदा। 5. रसिख डार सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज रसिख डार को अपनी बेस प्राइस 20 गुना ज्यादा कीमत मिली। वे 30 लाख की बेस प्राइस के साथ ऑक्शन में उतरे थे। RCB ने दाएं हाथ के पेसर को 6 करोड़ रुपए में खरीदा। 6. सबसे चौंकाने वाला फैसला: मेगा ऑक्शन में RCB ने विल जैक्स को रिलीज कर दिया और उनके लिए RTM (राइट टू मैच) कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया। RTM कार्ड का उपयोग करके टीम पुराने खिलाड़ी को उसकी बोली खत्म होने पर वापस अपनी टीम में शामिल कर सकती है। फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स को यह उम्मीद थी कि RCB, विल जैक्स के लिए RTM कार्ड का इस्तेमाल जरूर करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दिल्ली के बल्लेबाज प्रियांश आर्या को पंजाब ने बेस प्राइस से करीब 13 गुना यानी 3.80 करोड़ रुपए में खरीदा। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपए था। यह उनका IPL डेब्यू होगा। प्रियांश ने दिल्ली प्रीमियर लीग में 6 गेंद में 6 छक्के लगाए थे। 7. 13 साल के वैभव सबसे कम उम्र के प्लेयर 13 साल के वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान ने 1.10 करोड़ रुपए में खरीदा। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपए था। इसके साथ ही वे IPL इतिहास के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बन गए हैं। बिहार के खिलाड़ी का IPL में इस सीजन से डेब्यू होगा। वैभव ने अंडर-19 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाया था। वैभव ने फर्स्ट क्लास में 12 साल की उम्र में डेब्यू किया था। 8. अर्जुन तेंदुलकर दूसरी बार में खरीदे गए सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को दूसरी बार में मुंबई इंडियंस ने अपने टीम का हिस्सा बनाया। पहली बार में उन्हें किसी भी टीम ने खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। अर्जुन को मुंबई ने 30 लाख के बेस प्राइस में खरीदा। हाल ही में डोमेस्टिक क्रिकेट में गोवा के लिए खेलते हुए अर्जुन ने 5 विकेट लिए था। 9. टॉप-5 बड़े खिलाड़ी जो नहीं बिके ऑक्शन में कई बड़े प्लेयर्स अनसोल्ड रहे। ऑस्ट्रलियाई डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ, कीवी प्लेयर केन विलियम्सन और इंडियन ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर जैसे प्लेयर को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। अफगानी पेसर नवीन उल हक भी अनसोल्ड रहे। 10. सभी टीमों के सबसे महंगे खिलाड़ी ग्राफिक्स: कुणाल शर्मा —————————————— मेगा ऑक्शन की ये खबर भी पढ़ें…
देखिए आपकी पसंदीदा IPL टीम में कौन खिलाड़ी आए IPL मेगा ऑक्शन सऊदी अरब के जेद्दाह में हुआ, 24 और 25 नवंबर को दोपहर 3:30 बजे से रात 11 बजे तक ऑक्शन हुआ। पढ़ें पूरी खबर..

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles