जबलपुर में एक दर्दनाक घटना में दो सगे भाईयों की मौत हो गई। दोनों भाई अपने साथियों के क्रिकेट खेल रहे थे। उनकी गेंद अस्पताल परिसर के अंदर चली गई। गेंद ढूंढने के लिए दोनों भाई अस्पताल की चारदीवारी से अंदर कूदे। सीधे वहां बने सेप्टिक टैंक के अंदर जा गिरे। जिसके अंदर डूबने और दम घुटने से उनकी मौत हो गई।
