जबलपुर में साफ जगह देखकर श्रमिक सड़क के किनारे खाना खाने के लिए बैठे। वे डिवाइडर के पास ही किनारे में बैठकर खाना खा रहे थे। तभी दोपहर को लगभग दो बजे लग्जरी कार तेज गति से आई। श्रमिक कुछ समझ पाते या संभल पाते, उससे पहले कार सबको टक्कर मारते हुए निकल गई। अपने साथियों को बचाने का भी श्रमिकों को मौका नहीं मिला।
