जशपुर जिला पुलिस का गोतस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। जिले में 2024 से अभी तक गोतस्करी के 8 मामलों में 123 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। साथ ही तस्करी में लिप्त 46 वाहन भी जब्त किए गए हैं। वहीं 900 से अधिक गोवंशों को संरक्षित किया गया है।
