Jaya Ekadashi Upay: जया एकादशी के दिन तुलसी से जुड़े उपाय जरुर करें, माता लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

0
45
सनातन धर्म में एकादशी का सबसे अधिक महत्व माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की विधिवत रुर से पूजा होती है और व्रत भी रखा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार 8 फरवरी 2025 को शनिवार को जया एकादशी है। हिंदू धर्म में तुलसी को मां लक्ष्मी का स्वरुप माना जाता है। भगवान विष्णु को तुलसी सबसे प्रिय है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, एकादशी के दिन तुलसी का प्रयोग करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है। जानें जया एकादशी पर तुलसी से जुड़े खास उपाय।
जया एकादशी के उपाय
– भगवान विष्णु को तुलसी सबसे प्रिय है। एकादशी के दिन भगवान विष्णु को भोग में तुलसी दल जरुर शामिल करना चाहिए। माना जाता है कि श्रीहरि को तुलसी का भोग लगाने से जीवन की विघ्न-बाधाएं दूर होती है और सफलता के रास्ते खुल जाते हैं।
– जया एकादशी के दिन तुलसी के पौधे में घी का दीपक जलाना चाहिए। इसके साथ ही माता तुलसी को श्रृंगार का सामान जरुर अर्पित करें। आपको 11 या 21 बार तुलसी की परिक्रमा जरुर करनी चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं।
– इस दिन आप तुलसी में लाल रंग का कलावा बांधना अत्यंत प्रिय माना जाता है। ऐसा करने से भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
– जया एकादशी के दिन तुलसी मंत्र महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते का जाप करना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा से धन-धान्य में वृद्धि होती है।
एकादशी के दिन ना करें ये काम
एकादशी के दिन भूलकर भी तुलसी पर जल अर्पित नहीं करना चाहिए और न ही तुलसी को तोड़ना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, एकादशी के दिन माता लक्ष्मी भगवान विष्णु के लिए एकादशी व्रत रखती हैं। इस दिन तुलसी को जल अर्पित और पत्तों को तोड़ने से व्रत खंडित हो जाता है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here