JEE Advanced रिजल्‍ट जारी:20.56% रहा कट-ऑफ; IITs, NITs की 60 हजार सीटों पर मिलेगा दाखिला, काउंसलिंग रजिस्‍ट्रेशन 3 जून से

0
19

IIT कानपुर ने JEE Advanced एग्‍जाम का रिजल्‍ट आज 2 जून को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं। रिजल्‍ट अभी चेक करने के लिए यहां क्लिक करें रिजल्ट के साथ आंसर-की भी जारी रिजल्ट के साथ-साथ फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई है। इसके अलावा जल्द ही JEE एडवांस्ड के कट-ऑफ मार्क्स, टॉपर्स लिस्ट और उनके मार्क्स भी जारी किए जाएंगे। 20.56% रहा कट-ऑफ इस साल कॉमन रैंक लिस्‍ट के लिए मिनिमम कट-ऑफ 20.56% रहा। OBC,EWS के लिए कट-ऑफ 10.50% जबकि SC,ST कैंडिडेट्स के लिए 10.28% रहा है। काउंसलिंग रजिस्‍ट्रेशन 3 जून से शुरू कैंडिडेट्स अपने स्‍कोर के आधार पर JoSAA काउंसलिंग में शामिल होंगे और अपनी पसंद के इंस्टीट्यूट्स में दाखिला लेंगे। काउंसलिंग रजिस्‍ट्रेशन मंगलवार 3 जून को शुरू होंगे। चॉइस फिलिंग के लिए 9 दिन का समय काउंसलिंग की पूरी प्रक्रिया 3 जून से शुरू होगी और 28 जुलाई तक चलेगी। इस साल काउंसलिंग कुल 6 राउंड में होगी। हालांकि, पिछले साल काउंसलिंग 5 राउंड में ही पूरी हो गई थी। चॉइस फिलिंग के लिए स्‍टूडेंट्स को 9 दिन का समय मिलेगा और 11 जून तक अपनी चॉइस लॉक करनी होगी। लड़कियों के लिए सुपरन्‍यूमरेरी कोटा IITs में लड़कियों के लिए सुपरन्‍यूमरेरी कोटा लागू रहेगा। हालांकि, लड़कियों को फीमेल पूल और जेंडर न्‍यूट्रल पूल दोनों के तहत एडमिशन मिलेगा। अच्‍छी रैंक पर लड़कियां जेंडर न्‍यूट्रल सीट पर भी एडमिशन ले सकती हैं। चॉइस लॉक के बाद चेंज का ऑप्‍शन नहीं होगा JoSAA के नियमों के अनुसार, स्‍टूडेंट्स को लास्‍ट डेट से पहले अपनी चॉइस लॉक करनी होगी। ऐसा न करने पर ऑटोमैटिक चॉइस लॉक हो जाएगी। चॉइस लॉक होने के बाद बदली नहीं जा सकेगी। ————- ये खबरें भी पढ़ें… BSF की असिस्‍टेंट कमांडेंट नेहा भंडारी को कमेंडेशन डिस्‍क: तीसरी पीढ़ी की सुरक्षाकर्मी हैं; पाकिस्‍तानी पोस्‍ट से 150 मीटर दूर रहकर 72 घंटे मुकाबला किया 6 और 7 मई की दरमियानी रात, भारतीय मिसाइलों ने पाकिस्‍तान और PoK में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। इस कार्रवाई से बौखलाई पाकिस्‍तानी सेना ने सीमा से सटे इलाकों में गोलीबारी शुरू कर दी। पाकिस्‍तानी पोस्‍ट से महज 150 मीटर दूर भारत के अखनूर पोस्‍ट की कमान असिस्‍टेंट कमांडेंट नेहा भंडारी के हाथ में थी। पूरी खबर पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here