JEE Mains 2025 का रिजल्ट घोषित,24 छात्रों को 100 पर्सेंटाइल:सबसे ज्यादा 7 स्टूडेंट्स राजस्थान से; जनरल कैटेगरी के लिए 93.10 रहा कट ऑफ

0
22

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने शुक्रवार रात 12:30 बजे जेईई (मेन) 2025 के नतीजे जारी कर दिए। कुल 2,50,236 छात्रों को जेईई एडवांस के लिए क्वालिफाई घोषित किया गया है। जनवरी और अप्रैल के सेशन को मिलाकर कुल 24 अभ्यर्थियों को 100 पर्सेंटाइल मिले हैं, जिनमें 2 छात्राएं हैं। पिछली बार 56 अभ्यर्थियों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया था, जिनमें 15 तेलंगाना के थे। इस बार 24 में 3 ही तेलंगाना के हैं। पहले सेशन में 14 को 100 पर्सेंटाइल मिला था। 24 अभ्यर्थियों में सबसे ज्यादा 7 राजस्थान, 3-3 महाराष्ट्र, तेलंगाना और यूपी, 2-2 प. बंगाल, गुजरात और दिल्ली के हैं। एक-एक कर्नाटक और आंध्र का है। 100 पर्सेंटाइल पाने वालों में सामान्य वर्ग के 21 अभ्यर्थी हैं। वहीं ईडब्ल्यूएस, ओबीसी (नॉन-क्रीमीलेयर), एससी वर्ग के एक-एक टॉपर अभ्यर्थी को 100 परसेंटाइल मिला है। दिलचस्प यह है कि जनवरी सेशन में 100 पर्सेंटाइल पाने वालों में 14 छात्रों में 5 छात्र आयुष सिंघल, रजित गुप्ता, सक्षम जिंदल, अर्नव सिंह और ओम प्रकाश बेहेरा राजस्थान के थे अब इनकी संख्या बढ़कर 7 हो गई है। राजस्थान के दो नए छात्र हैं- मोहम्मद अनस और लक्ष्य शर्मा। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के छात्रों के लिए कटऑफ में पिछले साल की तुलना में मामूली गिरावट आई है जबकि एससी व एसटी श्रेणी के छात्रों के लिए कटऑफ पिछले साल से करीब एक-एक फीसदी से ज्यादा है। सौ पर्सेंटाइल पाने वालों में दो छात्राएं, एक प. बंगाल और दूसरी आंध्र की है… फाइनल आंसर-की में 11 सुधार हुए; 1 सवाल ड्रॉप, 6 के उत्तर बदले, 4 के 2 विकल्प सही सेशन 1 में 14 कैंडिडेट्स को मिला है 100 पर्सेंटाइल JEE Mains सेशन 1 इस साल 22 से 29 जनवरी तक आयोजित किया गया था। इसमें 14 स्‍टूडेंट्स ने 100 पर्सेंटाइल स्‍कोर किया है। इनमें से 5 राजस्‍थान से हैं, जबकि 2 उत्तर प्रदेश के स्‍टूडेंट्स हैं। घट सकता है JEE Advanced के लिए कट-ऑफ 2024 में JEE Main सेशन 1 में 23 टॉपर्स थे, जबकि सेशन 2 में 56 टॉपर्स थे। JEE Advanced के लिए कट-ऑफ पिछले साल जनरल कैटेगरी के लिए 93.2362181 था। भोपाल में JEE की कोचिंग पढ़ाने वाले टीचर सिद्धार्थ का कहना है कि चूंकि इस साल टॉपर्स की गिनती घटी है, ऐसे में JEE Advanced के लिए कट-ऑफ भी घट सकता है। बता दें कि पिछले साल JEE Advanced का कट-ऑफ अब तक का सबसे हाई कट-ऑफ था। NTA पर लगे सेशन 2 में गड़बड़ी के आरोप JEE Main सेशन 2 की प्रोविजनल आंसर की जारी होने के साथ ही NTA पर परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप लगने लगे थे। NTA पहले ही एग्जाम से 12 सवाल ड्रॉप कर चुका है। इसके बाद और 9 सवालों को लेकर स्टूडेंट्स और एक्सपर्ट्स चिंता जता रहे हैं। ऐसे में कुल 21 सवालों के ड्रॉप होने के चांसेज हैं। एक्‍सपर्ट्स ने कहा कि एग्जाम में कुल 90 सवाल होते हैं जिनमें से 75 अटेम्प्ट करने होते हैं। इनमें से अगर 21 सवाल ड्रॉप करके कैंडिडेट्स को 4-4 मार्क्स बांट दिए जाएं तो कॉम्पिटीशन की गुंजाइश खत्म हो जाती है। इस तरह 28% सवाल ड्रॉप होंगे यानी 1 चौथाई से भी ज्यादा सवालों के लिए सभी कैंडिडेट्स को मार्क्स बांट दिए जाएंगे। NTA ने दिया आरोपों का जवाब ऑफिशियल X हेंडल पर NTA ने लिखा, ‘NTA हमेशा एक ट्रांसपेरेंट एग्जामिनेशन प्रोसेस फॉलो करता है। इसलिए जैसे ही प्रोविजनल आंसर की जारी की जाती है कैंडिडेट्स अपने रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स भी देख सकते हैं। इसी के साथ आंसर की को लेकर जो भी ऑब्जेक्शन उठाएं जाते हैं NTA उन सभी को गंभीरता से देख रहा है।’ NTA ने आगे लिखा कि आंसर की को चैलेंज करने का प्रोसेस फेयर और रिलाएबल सिस्टम है। इस प्रोसेस का उद्देश्य यही है कि कोई गड़बड़ होने पर कैंडिडेट्स को बराबर मौका दिया जा सके। JEE मेन्स सेशन 2 की बात करे तो जो आंसर की अपलोड की गई है वो सिर्फ प्रोविजनल है। अभी फाइनल आंसर की अपलोड नहीं की गई है। फाइनल आंसर की से मैच करके ही स्कोर कैलकुलेट किया जाना चाहिए। प्रोविजनल आंसर की के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना ठीक नहीं है। इसी के साथ NTA ने स्टूडेंट्स को सलाह देते हुए कहा कि किसी भी रिपोर्ट से भ्रमित न हो। ऐसी ही और खबरें पढ़ें… 1. JEE Mains सेशन 2 रिजल्‍ट:NTA ने फाइनल आंसर की जारी की, एक घंटे में वेबसाइट से हटाई; रिजल्‍ट का इंतजार जारी NTA ने आज शाम JEE Mains सेशन 2 की फाइनल आंसर की जारी की, जिसे एक घंटे बाद ही वेबसाइट से हटा लिया है। NTA ने इसका कोई कारण भी स्‍पष्‍ट नहीं किया है। एग्‍जाम का रिजल्‍ट भी आज ही जारी होना है जिसे लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं है। कैंडिडेट्स अभी भी रिजल्‍ट और कट-ऑफ के इंतजार में हैं। पढ़ें पूरी खबर… 2. JEE Mains में 28% सवालों में गलती के आरोप: स्टूडेंट्स-पेरेंट्स का फूटा गुस्सा; आंसर की ऑब्‍जेक्‍शन से NTA कमा सकता है 261 करोड़ NTA यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 10 अप्रैल को JEE मेन्स 2025 सेशन 2 की प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। इसे लेकर अब बवाल मचा हुआ है। पूरी खबर पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here