JNU स्‍टूडेंट यूनियन इलेक्‍शन रिजल्‍ट आज:प्रेसिडेंट, वाइस प्रेजिडेंट, जॉइंट सेक्रेटरी पद पर लेफ्ट आगे, जनरल सेक्रेटरी पद पर ABVP को बढ़त

0
9

आज जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव 2025 के नतीजे घोषित होंगे। इसके लिए 4 नवंबर को वोटिंग हुई थी और वोटिंग के बाद उसी रात से काउंटिंग शुरू हो गई थी। ये इलेक्शन मुख्य तौर पर चार पदों- प्रेजिडेंट, वाइस प्रेजिडेंट, जनरल सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी के लिए हो रहे हैं। इन पदों के लिए 20 कैंडिडेट्स चुनावी मैदान में हैं। 3,453 वोटों की गिनती पूरी होने के बाद, लेफ्ट यूनिटी पैनल ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव के पदों पर बढ़त बना ली है। इस साल 67% स्टूडेंट्स ने वोट दिया जो पिछले बार के 70% से कुछ कम है। तीन पार्टियों ने मिलकर बनाया अलायंस इस बार लेफ्ट की तीन पार्टियों SFI, AISA और DSF ने मिलकर लेफ्ट अलायंस बनाया है। लेफ्ट अलायंस की ओर से अदिति मिश्रा प्रेजिडेंट पद के लिए, किजाकूत गोपिका बाबू वाइस-प्रेजिडेंट के पद के लिए, सुनील यादव जनरल सेक्रेटरी और दानिश अली जॉइंट सेक्रेटरी के पद के लिए चुनाव में खड़े हैं। वहीं ABVP की ओर से विकास पटेल, तान्या कुमारी, राजेश्वर कान्त दुबे और अनुज चुनावी मैदान में हैं। NSUI की तरफ से विकास बिश्नोई, शेख शाहनवाज आलम, प्रीति मलिक और कुलदीप ओझा JNUSU के लिए खड़े हुए हैं। 2024 में AISA के नीतीश कुमार बने थे प्रेजिडेंट ​​​​​​ इलेक्शन कमेटी ने कहा कि इस साल 9,043 स्टूडेंट्स वोट डालने के लिए एलिजिबल हैं। पिछले साल AISA के नीतीश कुमार प्रेजिडेंट के पद पर इलेक्शन जीते थे। ABVP के वैभव मीणा ने जॉइन सेक्रेटरी का पद हासिल किया था। JNU में करीब 10 साल बाद ABVP के किसी कैंडिडेट को जीत मिली थी। —————— ऐसी ही और खबरें पढ़ें… UP DEl.Ed. का भी पेपर लीक, 2 गिरफ्तार:राज्‍य में 5 साल में 6 पर्चे लीक; पिछले साल बोर्ड एग्‍जाम के पेपर भी लीक हुए थे UP STF ने मंगलवार को DEl.Ed. एग्जाम का पेपर लीक करने वाले दो अपराधियों को अलीगढ़ के इगलास थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों सगे भाई हैं और उनकी पहचान धर्मेंद्र कुमार और पुष्पेंद्र कुमार के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here