Jyotish Tips: जीवन की हर समस्या का समाधान, बस आजमाएं ज्योतिष शास्त्र के ये छोटे-छोटे उपाय

0
21
कुछ लोगों के जीवन में कई कोशिशों के बाद भी आर्थिक तंगी से परेशान रहते हैं। ऐसे में अगर आप भी इन समस्याओं से परेशान हैं, तो आप कुछ ज्योतिष शास्त्र के उपायों को आजमा सकते हैं। इन उपायों को करने से जातक की सोई हुई किस्मत भी चमक सकती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ज्योतिष उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको करने से आपको अपने जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

पीपल के उपाय

बता दें कि पीपल के पेड़ का उपाय आपको कई समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं। पीपल के पेड़ की छाया में खड़े होकर एक लोहे के पात्र में पानी भरें। इसके बाद उस जल में दूध मिलाएं और इस जल को पीपल के पेड़ की जड़ में अर्पित कर दें। ऐसा करने से सुख-समृद्धि में इजाफा होता है। हर महीने की पूर्णिमा तिथि पर सुबह के समय पीपल के पेड़ में जल डालें।

इसे भी पढ़ें: Love Horoscope For 30 July 2025 | आज का प्रेम राशिफल 30 जुलाई | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

गुरुवार के दिन करें ये उपाय

हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। गुरुवार के दिन कच्चे दूध में जल मिलाकर तुलसी में अर्पित करें। इस उपाय को करने से जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। साथ ही जातक को कभी धन संबंधी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है।

पूरी होगी मनोकामनाएं

धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए एकादशी के दिन 9 बत्ती वाला दीपक घी डालकर जलाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न होती है। साथ ही आपकी सभी मनोकामना पूरी होती है।

इस तरह जलाये दीपक

शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना काफी शुभ माना जाता है। इसके लिए शाम के समय घर के मुख्य द्वार के कोने में एक गाय के घी का चौमुखी दीपक जलाना चाहिए। इसके बाद दीपक में 1 रुपए का सिक्का डालें। ऐसा करने से घर से दरिद्रता दूर बनी रहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here