25.3 C
Bhilai
Thursday, March 27, 2025

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर महिलाएं अपनी राशि के अनुसार पहनें साड़ी और चूड़ी, अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होगी

सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस व्रत को ज्यादातर शादी-शुदा महिलाएं रखती हैं। पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखा जाता है। इस दिन महिलाएं अपने सुहाग के लिए सोलह श्रृंगार करती हैं। इस साल 20 अक्टूबर 2024 को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। इस दिन पूजा में आप अपनी राशि के अनुसार साड़ी व चूड़ी पहनना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं किस राशि की महिला को कौन से रंग की साड़ी और चूड़ियां पहननी चाहिए।
मेष राशि
करवा चौथ पर मेष राशि वाली महिलाओं को लाल और गोल्डन रंग के कपड़े और चूड़ी पहनें, ये आपके लिए काफी शुभ होगे।
वृषभ राशि
करवा चौथ पर वृषभ राशि के जातकों को सिल्वर रंग की साड़ी और चूड़ी पहननी चाहिए। 
मिथुन राशि
मिथुन राशि की महिलाएं करवा चौथ पर हरे रंग की साड़ी पहनें और हरे रंग की चूड़ियां पहनें। 
कर्क राशि
कर्क राशि की महिलाओं को करवा चौथ पर लाल रंग की साड़ी के साथ रंग-बिरंगी चूड़िया पहननी चाहिए।
सिंह राशि
करवा चौथ पर सिंह राशि की महिलाओं को लाल, संतरी, गुलाबी और गोल्डन कलर की साड़ी पहनी चाहिए और चूड़ियां भी इन्हीं रंग की पहनें।
कन्या राशि
कन्या राशि की महिलाओं को गहरे हरे रंग की साड़ी एवं चूड़ी पहनें और इसके साथ ही आप हरे रंग की बिंदी लगा सकते हैं।
तुला राशि
करवा चौथ पर तुला राशि की महिलाएं सिल्वर या गोल्डन रंग के कपड़े और चूड़ियों पहनकर ही पूजा करें।
वृश्चिक 
इस दिन वृश्चिक राशि की महिलाएं मेहरुन रंग की साड़ी और लाल रंग की चूड़ी पहनें। 
धनु राशि
धनु राशि की महिलाएं करवा चौथ पर पीले रंग की साड़ी पहनें यह रंग आपके लिए काफी शुभ है। इसके साथ ही आप आसमानी रंग की चूड़ी पहनें।
मकर राशि
मकर राशि वाली महिलाओं को नीले रंग की साड़ी और चूड़ी पहनें। यह आपके लिए काफी शुभ रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि की महिलाएं को नेवी ब्लू या सिल्वर कलर के कपड़े और चूड़ी पहनकर पूजा करनी चाहिए।
 
मीन राशि 
मीन राशि वाली महिलाओं को करवा चौथ पर पीले वस्त्र और चूड़ी पहनकर पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से आपको अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles