मध्य प्रदेश सरकार ने लाड़ली बहना योजना के तहत 1 करोड़ 26 लाख 89 हजार 823 लाड़ली बहनों के खातों में 1,859 करोड़ रुपये अंतरित करने का निर्णय लिया है। इस बार नियमित किस्त 1,250 रुपये के अतिरिक्त रक्षाबंधन के शगुन के रूप में 250 रुपये भी दिए जाएंगे। इससे बहनों को आर्थिक सहायता मिलेगी और वे अपने परिवार का बेहतर तरीके से पालन-पोषण कर सकेंगी।
