मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को देवास जिले के पीपलरावां में 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1,553 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे। सामाजिक सुरक्षा पेंशन और किसान कल्याण योजना के तहत भी धनराशि वितरित होगी। साथ ही, 144 करोड़ के 53 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा।
