Mahakumbh: मध्य प्रदेश के उत्तर प्रदेश से लगे सीमावर्ती जिलों के मार्गों से प्रयागराज महाकुंभ जा रहे यात्रियों की सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री ने रीवा, सीधी, मैहर, सतना, मऊगंज जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस की। इसमें उन्होंने चित्रकूट में यात्रियों के रहने और भोजन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
