किल्लौद इलाके में ग्राम खामला के पास जंगलों में स्थित बीबर की गुफा में एक प्राचीन शिवलिंग है। महाशिवरात्रि के दिन सुबह से शिवलिंग के विशेष पूजन के साथ शृंगार किया जाएगा और मेले की शुरुआत होगी। पूरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर महादेव का दर्शन-पूजन कर मेले का आनंद लेंगे। इसे लेकर यहां तैयारी हो रही है।
