Mahashivratri 2026 पर शमी पत्र का चमत्कारी उपाय, Money और Success की होगी बरसात

0
9
फरवरी के महीने में महाशिवरात्रि का त्योहार आने वाला है। महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। इस दिन शिवभक्त व्रत-उपवास और पूजन सीधे भगवान शिव की कृपा पाने का माध्यम माने जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार महाशिवरात्रि पर किए गए जप, तप, व्रत और धार्मिक उपाय अत्यंत फलदायी माने जाते हैं। शिव पुराण में कुछ विशेष पूजन सामग्रियों को बताया है, जिनके माध्यम से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सकारात्मक परिणाम आते हैं।
इन्हीं में शमी वृक्ष की पत्तियों को बहुत शुभ माना गया है। मान्यता है कि शिव पूजा में शमी पत्र अर्पित करने और उससे जुड़े उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। विशेष रूप से महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को शमी पत्र चढ़ाने से व्यक्ति के पापों का नाश होता है और जीवन की परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं। आइए आपको बताते हैं महाशिवरात्रि पर इन उपाय करने से आर्थिक कठिनाइयों से राहत मिलती है और विवाह में आ रही बाधाएं भी दूर होती हैं।
धन लाभ के लिए शमी के पत्तों के उपाय
महाशिवरात्रि के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद शिवालय जाएं और एक लोटे में शुद्ध जल, कच्चा दूध और गंगाजल मिलाकर अर्पित करें। शिवलिंग का जलाभिषेक करने के बाद आप शमी की 5 या 7 पत्तियां शिवलिंग पर चढ़ाएं और घर की समृद्धि की कामना करें। इन्ही में से एक पत्ती को घर लेकर आएं और घर में उस स्थान पर रखें, जहां आप रुपये रखते हैं। इन पत्तियों को घर की तिजोरी में रखने के लिए, आपके घर में धन का आगमन बना रहेगा और आपकी आर्थिक बाधाएं कम होगी।
जल्दी शादी के लिए शमी के पत्तों के उपाय
अगर विवाह में बार-बार रुकावट आ रही हो या तय होते-होते रिश्ता टूट जाता हो, तो महाशिवरात्रि की रात भगवान शिव की विशेष आराधना करें। इस पावन अवसर पर शिवलिंग पर कम से कम 11 शमी के पत्ते अर्पित करें और महाशिवरात्रि के दिन माता पार्वती सहित भगवान शिव का विधिवत पूजन करें। मान्यता है कि ऐसा करने से विवाह में आने वाली अड़चनें धीरे-धीरे दूर होती हैं और शुभ योग बनते हैं।
कर्ज से मुक्ति के लिए शमी के पत्तों के उपाय
अगर आप कर्ज की समस्या छुटकारा पाना चाहते हैं,तो आप महाशिवरात्रि के दिन शाम की पूजा में शमी की 5 पत्तियां शिवजी को अर्पित करें। इनमें 2 पत्तियां घर लाकर लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या धन रखने की जगह पर रखें। इस बात का ध्यान रखें कि शमी की पत्तियां सूखी और साफ होनी चाहिए। इस उपाय के करने से आपको कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी। इसके अलावा, कर्ज से मुक्ति पाने के लिए महाशिवरात्रि पर शमी पत्र के साथ एक साबुत सुपारी और अक्षत भी शिवलिंग पर चढ़ाएं।
 करियर में सफलता के लिए शमी के पत्तों के उपाय
 
यदि आपकी नौकरी या बिजनेस में रुकावट आ रही है, तो आप महाशिवरात्रि की रात 21 शमी पत्तियां लेकर शिवलिंग पर अर्पित करें और शिव चालीसा का पाठ करें। पाठ के बाद ये पत्तियां शिवलिंग पर अर्पित करें। अगले इन्हीं पत्तियों में से एक अपने पर्स में रख लें। ऐसा करने से करियर में सफलता प्राप्त होती है और धन लाभ के योग भी बनते हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here