शिव भक्त लंबे समय महाशिवरात्रि पर्व का इंतजार करते हैं। इस साल 2026 में महाशिवरात्रि का त्योहार 15 फरवरी, रविवार को मनाया जा रहा है। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस दिन खासतौर पर भक्त जन व्रत, पूजा-पाठ और दान-पुण्य के कार्य करते हैं। माना जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर विशेष वस्तुएं अर्पित करके भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। अगर आप राशि के अनुसार से शिवलिंग पर पूजन सामग्री चढ़ाते हैं, तो इसका फल और भी अधिक शुभ हो जाएगा। आइए आपको इस लेख में बताते हैं राशि के अनुसार शिवलिंग पर क्या अर्पित करें।
राशि के अनुसार शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें
मेष और वृश्चिक राशि
इस महाशिवरात्रि पर मेष और वृश्चिक राशि के जातक शिवलिंग पर बेलपत्र, शहद और लाल चंदन चढ़ाएं। मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं। ऐसा करने से जातक को साहस, ऊर्जा और सकारात्मकता में वृद्धि होती है।
वृषभ और तुला राशि
वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह है। इसलिए महाशिवरात्रि के दिन दही, चमेली के फूल, मिश्री और सुगंधित इत्र शिवलिंग पर अर्पित करें। ऐसा करने से जीवन में चल रही परेशानियां कम हो जाती है। इसके साथ ही सुख-सौभाग्य भी बढ़ता है।
मिथुन और कन्या राशि
बुध ग्रह द्वारा शासित मिथुन और कन्या राशि के जातकों को इस दिन हरी दुर्वा, भांग, धतूरा और गन्ने का रस शिवलिंग पर चढ़ाना जरुरी है। ऐसा करने से मानसिक अस्थिरता दूर होती है और एकाग्रता बढ़ती है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए महाशिवरात्रि का पर्व विशेष रुप से फलदायी माना जाता है, क्योंकि चंद्र देव भगवान शिव के अत्यंत प्रिय हैं। इस पावन अवसर पर शिवलिंग पर दूध, दही और श्वेत पुष्प अर्पित करने से मन को शांति मिलती है तथा जीवन की परेशानियां धीरे-धीरे दूर होती हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी ग्रहों के राजा सूर्य देव है। इस राशि के जातकों को गुड़ मिला जल और बेलपत्र शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए। इससे आत्मविश्वास मजबूत होगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
धनु और मीन राशि
धनु और मीन राशि के जातक गुरु ग्रह है। इन जातकों को केसर, चने की दाल, बेसन की मिठाई और दूझ शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से जातक को ज्ञान, विवेक और भाग्य का सहयोग प्राप्त होता है।
मकर और कुंभ राशि
कर्मफलदाता दाता शनि देव द्वारा शासित मकर और कुंभ राशि के लोगों को महाशिवरात्रि पर काले तिल, भांग, धतूरा और शमी पत्र शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव के साथ ही शनि देव की कृपा आप पर बनीं रहेगी।
