मकर संक्रांति का पर्व आते ही तिल और गुड़ के लड्डू हर घर में बनने लगते हैं। हालांकि, यह परंपरा सिर्फ धार्मिक या सांस्कृतिक नहीं है, बल्कि इसके पीछे सेहत से जुड़ा मजबूत वैज्ञानिक आधार भी छिपा है। सर्दियों के मौसम में तिल और गुड़ का सेवन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।
