Mandsaur News: मंदसौर जिले के शामगढ़ में शनिवार रात को एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस चालक ने एक अधेड़ को टक्कर मार दी। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाने के बजाय चौराहे पर फेंक कर चला गया। उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है और चालक की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
