पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार, 26 दिसंबर को 92 साल की उम्र में निधन हो गया था। उन्हें गुरुवार शाम तबीयत बिगड़ने के बाद गंभीर हालत में एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था। यहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। दो बार प्रधानमंत्री रहे डॉ. मनमोहन सिंह की पहचान एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री के रूप में है, जिन्हें देश में आर्थिक उदारीकरण का श्रेय दिया जाता है।
