22.6 C
Bhilai
Sunday, February 16, 2025

Margashirsha Purnima 2024: किस दिन है मार्गशीर्ष पूर्णिमा? जानें पूजा-विधि और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, साल में कुल 12 पूर्णिमा तिथियां आती है। इसी में से एक है मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी की विशेष पूजा का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी की आराधना करने से धन के भंडार खुल जाते हैं और धन-वैभव-ऐश्वर्य की व्यक्ति को प्राप्ति होती है। आइए आपको बताते हैं इस साल कब पड़ रही है मार्गशीर्ष पूर्णिमा, क्या है इस दिन पूजा एवं स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा कब है
हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 14 दिसंबर, दिन शनिवार को शाम 4 बजकर 58 मिनट पर होगा। इसका समापन 15 दिसंबर, दिन रविवार को रात 2 बजकर 31 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, इस साल मार्गशीर्ष पूर्णिमा 15 दिसंबर को मनाई जाएगी।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त
मार्गशीर्ष पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त सुबह 4 बजकर 12 मिनट से शुरु होगा और सुबह 5 बजकर 5 मिनट पर समाप्त होगा। ब्रह्म मुहूर्त में पूर्णिमा का स्नान करना बेहद शुभ होता है। वहीं, दान का मुहूर्त सुबह 7 बजकर 32 मिनट से शुरु होकर सुबह 8 बजे तक रहेगा।
पूजा का मुहूर्त
इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा का शुभ समय 7 बजकर 52 मिनट से सुबह 9 बजकर 21 मिनट तक का है। वहीं, चंद्रोदय का समय शाम 5 बजकर 14 मिनट है। ऐसे में चंद्रमा की पूजा करने के लिए शुभ मुहूर्त शाम 6 बजे से रात 7 बजे 45 मिनट तक है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles