मेरठ के रेलवे रोड थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात जूतों के गोदाम में आग लग गई। परिवार के लोग समय रहते बाहर निकल आए। तीन दमकल गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लाखों का नुकसान हुआ, पर कोई हताहत नहीं हुआ। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
