मेरठ में सौरभ हत्याकांड की चर्चा पूरे देश में हो रही है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने पूरे हत्याकांड का पता लगा लिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मेरठ एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने पूरी जानकारी दी।
