ऊमरी थाना पुलिस को बुधवार दोपहर बड़ी सफलता मिल गई। पुलिस ने पांडरी रोड से ऑनलाइन सामान बेचने वाली मीसो कंपनी के पार्सल ले जाने वाले ट्रक से 23 किलो 60 ग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने ट्रक से तीन आरोपितों को भी गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा और ट्रक की कीमत 24 लाख रुपये है।
