MLA देवेन्द्र यादव की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती:रायपुर में ऑपरेशन की चल रही तैयारी; बलौदाबाजार हिंसा केस में जेल में हैं बंद

0
102

बलौदाबाजार हिंसा मामले में रायपुर जेल में बंद भिलाई के कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें दाउ कल्याण सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (DKS) में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि, देवेंद्र पिछले 5 दिनों से अस्पताल में भर्ती है। उनके ऑपरेशन की तैयारी चल रही है। जानकारी के मुताबिक, विधायक देवेंद्र यादव को पेट की मांसपेशी से जुड़ी बीमारी के इलाज के लिए लाया गया है। इससे पहले उनके मेडिकल फिटनेस के लिए उन्हें अंबेडकर अस्पताल भेजा गया था। जहां सारी जांच की गई। मेडिसिन विभाग से मेडिकल फिटनेस रिपोर्ट आने के बाद उनका DKS में ऑपरेशन होगा। 17 अगस्त को हुई थी गिरफ्तारी बलौदाबाजार हिंसा मामले में 17 अगस्त को भिलाई से देवेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से लगातार उनकी न्यायिक रिमांड बढ़ रही है। वे रायपुर की सेंट्रल जेल में बंद हैं। इस दौरान टीम राहुल गांधी के सदस्य, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब समेत कई बड़े कांग्रेस नेता उनसे मुलाकात करने जेल पहुंचे थे। देवेंद्र पर भीड़ को उकसाने का आरोप क्या है बलौदाबाजार हिंसा …………………………. देवेंद्र यादव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… देवेंद्र यादव से जेल में मिली राहुल गांधी की टीम:छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं को खबर नहीं; जेल रजिस्टर में बायजू-प्रतिष्ठा के नाम की एंट्री छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा केस में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव बीते 2 महीने से रायपुर के सेंट्रल जेल में बंद हैं। इसी बीच सोमवार को राहुल गांधी की टीम सीक्रेट तरीके से देवेंद्र से मिलने रायपुर जेल पहुंची। इस बात की छत्तीसगढ़ कांग्रेस को खबर नहीं है। जेल सूत्रों के अनुसार रजिस्टर से उनके नाम की एंट्री मिली है। पढ़ें पूरी खबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here