Monsoon Update: देश के विभिन्न हिस्सों में मानसून की एंट्री हो गई है। छत्तीसगढ़ में भी परिस्थितियां अनुकूल हैं। अभी कई हिस्सों में प्री-मानसून बारिश हो रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में विभिन्न शहरों में झमाझम का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
