मुरैना के दिमनी थाना क्षेत्र में भूमि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और गोलीबारी में महिला सहित छह लोग घायल हो गए। गोली से घायल हुए करन सिंह कुशवाह को जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर किया गया है। दिमनी थाना पुलिस ने दोनों पक्षों पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
