बैतूल जिले के ग्राम मोआड़ के दामजीपुरा ढाना से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ग्रामीणों ने बिना बिजली कनेक्शन के ही भारी-भरकम बिजली बिल थमाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने जयस संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को ज्ञापन सौंपकर न्याय की मांग की।
